बाजार में सब्जी और फलों के दामों में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। मंडी एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इनके दामों में दोगुना अंतर है। ऐसे में लोग घरों से बाहर निकलकर बाजार का रुख कर रहे हैं। एक सितबंर से श्राद्ध पक्ष आरंभ हो जाएंगे। ऐसे में मूली के दामों में तेजी आने की संभावना है।
मेरठ की नवीन मंडी फल विक्रेता सोनू के अनुसार अंगूर, आलू बुखारा, सेब के रेट आम आदमी की पहुंच से बाहर हैं। इस बीच अनानास, मौसमी, पपीता, केला और तरबूज के रेट औसत बने हुए हैं। हालांकि इस माह बरसात के चलते बाजार में थोड़ी तेजी है।
सब्जी विक्रेता अशोक के अनुसार घरों में सामान्य रूप से इस्तेमाल में आने वाली सब्जियों में आलू, टमाटर, तोरी, लौकी, बैंगन, कद्दू के मंडी में रेट 20 से 40 रुपये हैं। वहीं, शहर की बड़ी दुकानों पर 40 से 50 फीसदी तो फेरी वाले और भी महंगी बेच रहे हैं। सदर, कंकरखेड़ा, जागृति विहार, बक्सर क्षेत्र में सुबह-शाम लोग थैला लेकर सब्जी खरीदते हुए नजर आते हैं।
ये हैं सब्जियों के दाम
सब्जी मंडी रिटेल
आलू 30 35
टमाटर 35 70
लौकी 30 55
बैंगन 25 50
कद्दू 20 40
गोभी 50 80
बंद गोभी 25 50
प्याज 18 40
भिंडी 22 45
ये हैं फलों के दाम
अंगूर 200 300
अनार 60 120
सेब 80 140
तरबूज 18 40
अनानास राजा 30 50
अनानास रानी 40 60
मौसमी 30 50
पपीता 35 60
केला 40 60
आलू बुखारा 200 300
नोट: सब्जी और फलों के दाम नवीन मंडी समेत कंकरखेड़ा, बक्सर, सदर, रोहटा रोड क्षेत्र के व्यापारियों और ग्राहकों से लिए गए हैं।