फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वीडी वियर ने फ्यूचर प्लस लायंस को 36 रनों से हराया

Sat, 27 Sep 2025 05:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

मोदीपुरम में प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में वीडी वियर ने फ्यूचर प्लस लायंस को 36 रन से हराया। टीम के गुड्डू मैन ऑफ द मैच रहे। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. जितेंद्र वीर चिकारा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदीपुरम प्रीमियर लीग में हुआ रोमांचक मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। मोदीपुरम प्रीमियर लीग सीजन 2025 का दूसरा मुकाबला फ्यूचर प्लस लायंस और वीडी वियर टीम के बीच खेला गया। वीडी वियर ने मैच 36 रन से जीता। मुख्य अतिथि डॉ. जितेंद्र वीर चिकारा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फीता काटकर शुभारंभ किया।
लीग के चेयरमैन अहमद अली व वंश चौधरी ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वीडी वियर टीम ने 150 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान राहुल चौधरी ने 31 रन, कपिल चौधरी ने 33 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्यूचर प्लस लायंस टीम शुरुआत से ही संघर्ष करती नजर आई और टीम 114 रन ही बना सकी। टीम की ओर से स्वप्निल गुप्ता ने 28 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडी वियर की ओर से गुड्डू ने तीन विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच गुड्डू को दिया गया। इस दौरान अक्षय, धवन, कपिल चौधरी, चौधरी सूरत सिंह, सम्राट किरन, नसरत खान, शुभनीस वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें