मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को बढ़ावा देने के लिए परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। वंदे मातरम गीत गायन प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षा की 38 छात्राओं ने प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता में वासु प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मानसी ने द्वितीय स्थान व साक्षी एवं समीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करना और उन्हें मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना था। मिशन शक्ति प्रभारी प्रो. लता कुमार ने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के पहलुओं जेसे तनाव प्रबंधन और आत्म-देखभाल पर जानकारी दी। 40 छात्राओं ने कार्यशाला में भाग लिया। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने छात्राओं को आर्थिक रूप से सक्षम होने के साथ-साथ मानसिक एवं भावनात्मक रूप से सशक्त होने को प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रो. गीता चौधरी व डॉ. शालिनी वर्मा उपस्थिति रहीं। प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह ने स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को बधाई दी। प्रतियोगिता निर्णायक प्रो. लता कुमार, प्रो. गीता चौधरी व डॉ. शालिनी वर्मा रहे। प्रतियोगिता का आयोजन रेंजर लीडर प्रो. अनुजा गर्ग के द्वारा किया गया।