फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंची कूद में वंशिका अव्वल रही

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय कन्या विद्यालय में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना से किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन ऊंची कूद में वंशिका ने पहला, निशा ने दूसरा तथा अनुष्का ने तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद में निशा ने पहला, फरहा ने दूसरा व नेहा ने तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में सुमैया प्रथम, फरमीन ने द्वितीय एवं नेहा ने तृतीय स्थान पाया। 100 एवं 200 मीटर की रिले दौड़ में शीबा की टीम प्रथम, तरन्नुम की टीम द्वितीय एवं कोमल की टीम तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक में तरन्नुम में पहला, वंशिका ने दूसरा एवं फरमीन ने तीसरा स्थान पाया। भाला फेंक प्रतियोगिता में निशा ने पहला, नेहा ने दूसरा व अनुष्का ने तीसरा स्थान पाया। इस मौके पर खेल शिक्षिका मंजू सिंह समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें