दौराला। दौराला शुगर मिल के महाप्रबंधक संजीव खाटियान ने बताया कि दौराला शुगर मिल द्वारा 28 नवंबर से सात दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का 36 करोड़ रुपये के भुगतान की एडवाइज बृहस्पतिवार को समिति भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक दौराला शुगर मिल गन्ना भुगतान के मामले में प्रदेश में अव्वल है। उन्होंने किसानों से साफ सुथरा गन्ना मिल को देने की अपील की। वहीं, सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव प्रदीप यादव ने बताया कि जल्द ही भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया जाएगा। अभी तक चालू सत्र में दौराला शुगर मिल किसानों का 117.63 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान कर चुकी है।