संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल जागृति विहार की छात्रा वर्षा ने सीबीएसई नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ाया है। वर्षा ने एयर पिस्टल बालिका वर्ग में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया और सीबीएसई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया।
यह चैंपियनशिप 25 जुलाई को जेपी स्कूल नोएडा में आयोजित की गई। इसमें विभिन्न राज्यों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबले के बीच वर्षा ने अपने सटीक निशाने, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। प्रधानाचार्य डॉ. बिंदु शर्मा ने वर्षा को शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी। विद्यालय के डायरेक्टर आकर्ष मोहन शर्मा और शूटिंग कोच रजत शर्मा ने वर्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।