फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बातनौर में किसानों के नलकूपों से कीमती सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। गांव बातनौर के जंगल में शुक्रवार देर रात चोरों ने आधा दर्जन से अधिक किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए ऑपरेटर से तांबे की कॉइल, केबल, मोटर से तांबे का विद्युत तार सहित इलेक्ट्रिक सामान चोरी कर लिया। बातनौर निवासी किसान रामबीर, मुन्नू सिंह, रतनसिंह, नंदराम, सर्वेश, किरण सिंह, प्रियंका व अनस निवासी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार को वह अपने खेतों पर काम करने गए तो घटना की जानकारी हुई। किसानों का कहना. है नलकूपों के दरवाजे एवं ताले तोड़ कर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपयों का सामान चोरी कर लिया। किसानों ने बताया चोर करीब 90 हजार रुपए की कीमत का सामान चोरी कर ले गए। किसानों ने घटना के खुलासे की मांग की है। जंगल में स्थित नलकूपों से चोरी करने वाला गैंग आए दिन क्षेत्र के जंगल में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सीओ पंकज लवानिया कहना है कि जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें