वाल्मीकि समाज ने सांसद को सौंपा धन्यवाद पत्र
मेरठ। भाजपा के पूर्व महामंत्री अनिल जैनवाल वाल्मीकि ने वाल्मीकि समाज की तरफ से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम धन्यवाद पत्र सांसद राजेंद्र अग्रवाल को सौंपा। अनिल जैनवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गरीब और शोषितों का मसीहा बताया। योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि 26 जनवरी को उत्तर प्रदेश की झांकी में भगवान वाल्मीकि को रामायण लिखते हुए दिखाया गया। इस दृष्य को देख समाज में खुशी का माहौल है। इस दौरान कैलाश चंदोला, गंगा शरण, दिनेश चौहान, महिपाल वाल्मीकि, नंदू जीनवाल, गोविंद सोनकर, संदीप आचार्य, राजीव कात्या, कृष्ण वैद्य, राजकुमार आदि लोग मौजूद रहे। ब्यूरो