फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर शॉप के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीयर शॉप के ताले तोड़कर चोरी
विज्ञापन

गंगानगर। मवाना रोड स्थित बीयर शॉप के ताले तोड़कर बीयर की 31 पेटी सहित हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुल्हैड़ा चौहान निवासी महिला महारानी का कसेरू बक्सर चौराहे के पास बीयर शॉप का ठेका है। गजरौला के पास स्थित रहदरा गांव का निवासी ब्रजेश कुमार यहां सेल्समैन है। रविवार रात 12 बजे बदमाश शटर का ताला तोड़कर शॉप के अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने करीब 31 पेटी बीयर समेत गल्ले में रखी 46 हजार रुपये की नगदी ले गए। सुबह के समय ब्रजेश यहां पहुंचा। उसकी सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें दो चोर नजर आ रहे हैं। पुलिस सेल्समैन ब्रजेश से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें