वेलेंटाइन वीक में शनिवार को युवाओं ने टेडीबियर डे मनाया। शुक्रवार को युवाओं ने टेडीबियर डे के लिए टेडी खरीदकर अपने दोस्तों को दिया। वहीं प्रेमी जोड़ों ने टेडी देकर अपने प्यार का इजहार किया।इस दौरान गिफ्ट गैलरीज पर टेडीबियर खरीदने के लिए काफी भीड़ रही। 50 रुपये से लेकर 5 हजार कीमत का टेडीबियर बाजार में हैं। युवाओं ने अपने बजट व पसंद के अनुसार टेडी लिया।
हैगिंग से लेकर सिटिंग टेडी
सॉफ्ट टॉय में टेडीबियर बच्चों व युवाओं सभी का पसंदीदा खिलौना है। बाजार में वेलेंटाइन डे के लिए ब्रांडेड व नानब्रांडेड दोनों ही प्रकार के टेडीबियर हैं। छोटे टेडी से लेकर फुल साइज के टेडी हैं। लाल रंग का टेडी काफी पसंद किया गया। हार्ट लिए टेडी, बॉस्केट टेडी को भी युवाओं ने पसंद किया। टेडीकप, टेडी कुशन, टेडी डायरी की भी मांग रही।
सहेली के लिए भी खरीदा टेडी
टेडी डे पर केवल प्रेमी-प्रेमिका ही नहीं अन्य रिश्तों में भी यह दिन मनाया जाता है। शुक्रवार को बहन, भाई, मम्मी ने बच्चों के लिए टेडी खरीदा। सहेलियों ने भी एक-दूसरे को देने के लिए टेडी खरीदा।
बच्चों में दिखा उत्साह
बच्चों ने भी अपने पैरेंट्स के साथ दुकानों पर जाकर टेडी बियर खरीदे। लोगों ने बताया कि बच्चे भी एक-दूसरे को उपहार देते हैं। दुकानों पर भी भीड़ नजर आई। वहीं स्कूल और कॉलेजों में युवाओं ने चॉकलेट डे मनाया। दुकान संचालकों ने बताया कि उपहार खरीदने वालों में उत्साह दिख रहा है। हर उम्र के लोग खरीदारी करने आ रहे हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/