फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे के लिए सज गए शहर के होटल   

Tue, 13 Feb 2018 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 वेलेंटाइन डे के लिए होटल व रेस्टोरेंट भी तैयार हैं। 14 फरवरी के लिए होटलों में विशेष तैयारी की गई है। होटलों में लाल व गुलाबी रंग की सजावट होगी। लाल दिल के आकार के गुब्बारे, कुशन व फूलों के बंच से सजावट रहेगी। साथ ही लविश बुफे के साथ उपहार में टेडीबियर, गुलाब क ा गुलदस्ता, हार्ट शेप केक दिया जाएगा। होटलों ने वेलेंटाइन डे पर कपल्स के लिए छूट की व्यवस्था भी की है।
विज्ञापन


हार्ट शेप बेकरी से सजेगा मेन्यू
वेलेंटाइन डे के लिए मेन्यू को भी प्यार का रंग दिया है। मेन्यू में वेलेंटाइन स्पेशल खीर, डेजर्ट, आइसक्रीम रखी गयी है। कॉफी पर हार्ट डिजायनिंग की व्यवस्था रहेगी। सर्विंग के लिए हार्टशेप डिश का प्रयोग किया जाएगा। हार्ट शेप के केक बांटे जाएंगे। दूसरे बेकरी आइटम में हार्ट शेप को ध्यान में रखा गया है।
 
लाल रंग से सजावट

लाल रंग के गुलाबों व हार्ट से होटल की सजावट की है। कपल के लिए गेम्स रहेंगे। लविश बुफे की व्यवस्था रहेगी, इसमें 25 प्रतिशत छूट भी दे रहे हैं। - अमित, फ्रंट ऑफिस मैनेजर होटल कंट्री इन दिल्ली रोड 
विज्ञापन


हार्ट के शेप में फूड 
वेलेंटाइन डे है इसलिए हार्ट के शेप में फूड सर्व करेंगे। बेकरी आइटम को स्पेशली हार्ट शेप में तैयार करा रहे हैं। हार्ट बेकरी लांच रहेगी। लाइव बाबीक्यू, हार्ट शेप के गुब्बारों से सजावट होगी। - शेखर भल्ला, संचालक ब्रावुरा होटल बाईपास

छूट भी रहेगी खास 
कपल डिनर पर 14 प्रतिशत छूट रहेगी। क्योंकि 14 तारीख को वेलेंटाइन होता है इसिलए 14 प्रतिशत छूट देंगे। लंच में कॉम्पलीमेंट्री हार्ट केक सभी के लिए देंगे। - गौरव नारंग, संचालक क्रोम होटल दिल्ली रोड

गुब्बारों से सजाएंगे 
रेड एंड व्हाइट थीम पर पूरे रेस्टोरेंट की सजावट रहेगी। गुब्बारे भी सजाएंगे। हर कपल को एश्योर गिफ्ट देंगे। इसमें टेडीबियर, चॉकलेट बंच व केक होगा। - प्रदीप पाल हाइफन होटल दिल्ली रोड

युवाओं ने मनाया हग डे
वेलेंटाइन वीक में सोमवार को युवाओं ने हग डे मनाया। आज किस डे मनाएंगे। किस डे के लिए बाजार में क्रिस्टल किसिंग कपल की काफी डिमांड रही। हग डे पर एक-दूसरे को गले लगाकर हमेशा साथ रहने का वादा किया। ग्रीटिंग कार्ड और गिफ्ट खरीदने के लिए गैलरीज पर काफी भीड़ रही। युवाओं ने अपने साथी व दोस्तों क ो देने के लिए सुंदर टेडीबियर, गिफ्ट व ग्रीटिंग कार्ड खरीदा। इसके अलावा ज्वैलरी, परफ्यूम, डियो, घड़ियां, एसेसरीज, ड्रेस खरीदने के लिए भी बाजार में भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें