गंगानगर। गार्गी गर्ल्स स्कूल गंगानगर में दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मूल्यांकन प्रणाली को बेहतर करने पर मंथन किया गया। इसके साथ ही नवीन मूल्यांकन प्रणाली के बारे में समझाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. वाग्मिता त्यागी ने सीबीएसई के रिसोर्सपर्सन सांत्वना सिंह शुक्ला और आशु वर्मा का स्वागत किया। कार्यशाला में दोनों विशेषज्ञों ने मूल्यांकन एवं आंकलन की आधुनिक, प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित पद्धतियों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक सार्थक बनाने के लिए कई गतिविधियों को व्यावहारिक उदाहरणों से समझाया गया। कार्यशाला में आसपास के स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कुछ सवाल भी किए। डॉ. वाग्मिता त्यागी ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बेहतर मार्गदर्शन किया। संवाद