फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में मचा धमाल

Sun, 27 Nov 2016 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल जागृति विहार में शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीजी आलोक शर्मा ने किया। विशिष्टि अतिथि मिसेज यूनिवर्स वेस्ट एशिया 2015 रुबी यादव रहीं। अतिथियों का स्वागत स्कूल के चेयरमैन धर्मेंद्र कुमार शर्मा एवं प्रिंसिपल गोपाल दीक्षित ने किया। अस्तित्व द पावर ऑफ सोल थीम पर हुए वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों ने गीत-संगीत की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। गणेश वंदना और अनूठे स्वागत गीत की प्रस्तुति के बाद सांस्कृतिक समारोह का क्रम शुरू हुआ। बच्चों ने समूह डांस किए। बॉलीवुड गीतों पर डांस हुआ। अस्तित्व द पावर ऑफ सोल को बैलेट डांस में दिखाया। काला चश्मा, सोरी सोरी, मस्ती की पाठशाला, शिवाय, यहां के हम सिकंदर, डांडिया डांस पर दर्शक भी थिरक उठे। अंत में अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। संचालन लावण्या, वंशिका, आयुष, दीप्ति व आशुतोष ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें