फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से कार पलटी

Sun, 29 Apr 2018 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मवाना रोड पर शनिवार शाम एक कार मेरठ की ओर जा रही थी। कार को महिला चला रही थी। इस दौरान भगत लाइन के पास किसी वाहन ने कार में टक्कर मार दी। इस पर कार डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। मौके पर मौजूद लोग महिला को कार से बाहर निकालने के लिए दौड़े, लेकिन महिला ने इनकार कर दिया। महिला के फोन करने पर पहुंचे परिचितों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। इस बीच वहां जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंचे सेना के जवानों ने यातायात सुचारु कराया। महिला ने इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें