फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलाबढ़ में जलभराव, लोग परेशान

Sun, 29 Apr 2018 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर निगम के वार्ड 22 के गांव गोलबढ़ के लोग पिछले एक साल से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। पूर्व में समाज सेवी भरत सिंह सैनी की मांग पर नगर निगम प्रशासन ने सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया, लेकिन उसे अभी तक नगरायुक्त की स्वीकृति नहीं मिल पाई। सरकारी प्राथमिक विद्यालय के निकट सड़क नीची पड़ गई है। इस कारण नालियों का गंदा पानी सड़क पर आ गया है। वहां हुए जलभराव के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। शनिवार को समाज सेवी दुष्यंत रोहटा ने मौके पर पहुंचकर जनता की समस्या जानी। लोगों ने आरोप लगाया कि पार्षद उनकी सुनने को तैयार नहीं है। नाली और गली मोहल्लों तक की सफाई नहीं कराई जा रही है। दुष्यंत रोहटा ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह अनिश्चित कालीन धरना देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें