उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा पहुंचे। यहां उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाईन में 12:30बजे उतरा। मुख्यमंत्री ने इसके बाद रामपुर तिराहा पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यहां आयोजित कार्यक्रम में भी वह भाग लेंगे। इसके बाद वहलना में आयोजित रथयात्रा महोत्सव में शामिल होंगे। उत्तराखंड के सीएम के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: कौन हैं बिग बॉस कंटेस्टंट अर्चना गौतम, ऐसा रहा मॉडलिंग से लेकर पॉलिटिशयन बनने तक का सफर
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि रामपुर तिराहा पर मेदपुर के पंडित महावीर शर्मा की मूर्ति की स्थापना होगी। महावीर शर्मा ने शहीद स्मारक के लिए जगह देकर सराहनीय कार्य किया था। अलग राज्य के लिए शहीदों का योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।
मानस कॉरिडोर के जरिए जोड़े जाएंगे तीर्थ स्थल: धामी
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक बनाई जाए जा रही रेलवे लाइन 2025 तक शुरू करा दी जाएगी। उत्तराखंड के विकास में इस रेल लाइन का अहम योगदान होगा। मानस कॉरिडोर के जरिए उत्तराखंड के तीर्थ स्थलों को जोड़ा जाएगा।
रामपुर तिराहा पर चल रहे कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला समेत अन्य लोग शामिल हैं। धामी रामपुर तिराहा के बाद वहलना स्थित जैन स्थानक में होने वाले कार्यक्रम में शामिल रहे।