फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चार दिसंबर को मेरठ में मुकुंद मिश्रा का रोड शो, होगा भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
...भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक मनोनीत होने के बाद पहली बार मेरठ आएंगे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष
...मोहद्दीनपुर से एसजीएम गार्डन तक निकलेगा रोड शो, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के व्यापारी पदाधिकारी होंगे शामिल
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक मनोनीत होने के बाद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा चार दिसंबर को पहली बार मेरठ आएंगे। उनके आगमन पर व्यापारियों की ओर से भव्य स्वागत समारोह और रोड शो का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को हापुड़ अड्डा चौराहा स्थित भगत सिंह मार्केट के उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मेरठ महानगर कार्यालय पर वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर ने की, जबकि संचालन मेरठ महानगर अध्यक्ष अकरम गाजी ने किया। दोनों पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बताया कि मुकुंद मिश्रा के प्रदेश संयोजक बनने के बाद मेरठ में उनका पहला आगमन व्यापारियों के लिए विशेष अवसर है। उनके स्वागत को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसमें मेरठ के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चार दिसंबर को सुबह 10 बजे मोहद्दीनपुर से रोड शो शुरू होगा। यह परतापुर, रिठानी, मौकमपुर, मेट्रो प्लाजा और बेगमपुल होते हुए एसजीएम गार्डन पहुंचेगा। दोपहर 12 बजे रोड शो का समापन होगा। इसके बाद एसजीएम गार्डन में स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा, जो शाम चार बजे तक चलेगा। समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी और संगठन के पदाधिकारी मुकुंद मिश्रा का स्वागत करेंगे।
बैठक में जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर, महानगर अध्यक्ष अकरम गाजी, दीपक गर्ग, अतुल गुप्ता, सुरेश कुमार, मनीष शर्मा, कुलदीप वर्मा, राजीव गुप्ता रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें