फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फर्जी कॉल्स से अफसर परेशान, बच्चों का मन बहलाने के लिए ये कैसी हरकत

Tue, 24 Jul 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
दमकल कर्मी
विज्ञापन

बच्चे से बात कर लीजिए, इसका मन बहल जाएगा, शेख चिल्ली बोल रहे हैं क्या? बिजली कितनी देर में आएगी? बच्चे के पापा अभी तक घर नहीं पहुंचे हैं? साहब हमारे बच्चे बड़े जिद्दी हैं, इन्हें डांटकर पढ़ने के लिए कह दीजिए....। जी हां, इन्हीं सब सवालों ने यूपी के बागपत में फायर सर्विस डिपार्टमेंट के जवानों को बुरी तरह परेशान कर रखा है। यहां तक कि लोग अपने बच्चों का मन बहलाने के लिए दमकल विभाग को फोन लगा देते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर बात है क्या:-

विज्ञापन

Uttar Pradesh Fire Service - फोटो : अमर उजाला
ये मामला यूपी के बागपत का है। जहां जिला अग्निशमन कार्यालय में विभाग के कर्मी दमकल विभाग के हेल्प लाइन नंबर 101 पर आगजनी की सूचनाओं से ज्यादा फालतू के सवालों को सुन सुनकर परेशान हो चुके हैं। 

दरअसल,आमजन की सुविधा और सहयोग के लिए जारी किए गए दमकल विभाग के हेल्प लाइन नंबर पर फर्जी कॉल्स की संख्या खूब बढ़ रही है। इन नंबरों पर सबसे ज्यादा बच्चे फोन घुमा रहे हैं। कर्मचारियों की शिकायत है कि कुछ बड़े लोग भी बच्चों के फोन पर बात करने की जिद पर दमकल विभाग का हेल्प लाइन नंबर मिलाकर दे देते हैं। नंबर मिलाकर विभागकर्मियों से कहा जाता है कि 'प्लीज कुछ देर बात कर लीजिए, बच्चे का मन बहल जाएगा।' 

महिलाएं भी करती हैं फालतू कॉल्स
दमकल कर्मी ऐसी कॉल्स से तंग आ चुके हैं। उनके मुताबिक बच्चे का मन बहलाने के लिए ही दिन में कई बार कॉल की जा रही हैं। इसके अलावा अगर बिजली चली जाती है तो दमकल विभाग से पूछा जाता है कि कितनी देर में आने की संभावना है। कई कॉल ऐसी भी पहुंच रही है, जिन पर अश्लील भाषा का प्रयोग किया जाता है। महिलाएं भी फालतू की फोन कॉल करने में बिल्कुल पीछे नहीं है।  
विज्ञापन

आग की फर्जी सूचनाओं पर दौड़ाए जाते हैं कर्मी

दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
दमकल विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर फर्जी कॉल की भरमार है।दर्ज बच्चों के दंगा करने तक की शिकायतें कराई जा रही हैं । दमकल विभाग इस बात से भी तंग आ चुका है कि  कई बार कूड़े के ढेर की मामूली आग पर भी भयंकर आग लगने की सूचना देकर फायर ब्रिगेड को दौड़ाया जा रहा है। विभाग को ऐसी भी कॉल आती हैं जिनमें आग लगने की फर्जी सूचनाएं भी दी जाती है। 

क्या कहते हैं सीएफओ 
सीएफओ एपी सिंह का कहना है कि अक्सर फर्जी कॉल पहुंचती है लेकिन 100 डायल शुरू होने से ऐसी कॉल कम हुई है। लोगों को हेल्प लाइन नंबर का सदुपयोग करना चाहिए, गलत सूचना नहीं देनी चाहिए। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें