फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ कराएगा तीरंदाजी लीग : अवनीश अवस्थी

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..ओलिविया रेस्टोरेंट में उत्तर प्रदेश तीरंदाजी सघ की वार्षिक बैठक में कई जिलों के
विज्ञापन
- प्रदेभर से मेरठ समेत आठ टीम लेंगी भाग, मेरठ कालेज की खाली पड़ी जमीन पर शुरू होगी तीरंदाजी एकेडमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। देशभर में तीरंदाजी को बढ़ावा दिए जाने के उदे्श्य से यूपी क्रिकेट लीग की तरह प्रदेश में उत्तर प्रदेश तीरंदाजी लीग का आयोजन किया जाएगा। इसमें मेरठ, लखनऊ, नोएडा समेत आठ टीम भाग लेंगी। इसके अलावा मेरठ कॉलेज की कैंट क्षेत्र में सीडीए के सामने पड़ी खाली जमीन पर जल्द ही तीरंदाजी एकेडमी की भी शुरुआत की जाएगी। यह बातें बुधवार को उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष आईएएस मुख्यमंत्री सलाहकार अवनीश अवस्थी ने ओलिविया में आयोजित यूपी तीरंदाजी संघ की वार्षिक सभा में कहीं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश की तीरंदाजी वेबसाइट पर मात्र 667 तीरंदाज पंजीकृत हैं जबकि उनकी संख्या 2 हजार से भी अधिक है। उन्होंने कहा कि अगले एक माह में इनकी संख्या दो हजार से अधिक हो जानी चाहिए। इसके लिए योजना बनाकर कार्य किया जाए। बैठक में दूसरे जिलों से आए जिला संघ व कोच और अन्य पदाधिकारियों ने तीरंदाजी कोच व अन्य समस्याओं से अवगत कराया, जिसके लिए उन्होंने भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से छह सप्ताह का प्रमाणपत्र कोर्स आयोजित करने की योजना व प्रदेश स्तर का लेवल वन कोचिंग सेमिनार का आयोजन कराए जाने की बात कही। उन्होंने सभी जिलों में तीरंदाजी का स्तर बढ़ाने के लिए सब-जूनियर प्रतियोगिता अक्तूबर में बाराबंकी में, अंडर-13 व अंडर 10 प्रतियोगिता सितंबर में देवरिया में, सीनियर प्रतियोगिता नोएडा में, जूनिय प्रतियोगिता मुजफ्फरनगर में और सब जूनियर प्रतियोगिता कानपुर में कराए जाने की बात कही। उन्होंने सभी सदस्यों से कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन की सुगमता के लिए विभिन्न जनपदों के कुलपतियों और प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर संवाद स्थापित करें। वार्षिक सभा में यह भी प्रस्ताव हुआ कि बेसिक शिक्षा विभाग के माध्यम से समन्वय स्थापित कर स्कूलों में तीरंदाजी खेल की शुरुआत कराई जाए। महासचिव अजय गुप्ता ने बताया कि सभा में वर्ष 2024-25 की प्रमुख उपलब्धियों के विषय में बताया। कुल 9 पदक जीते, विकास पांडे का चयन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में प्रशिक्षक के रूप में हुआ, जबकि पैरा एशियन चैंपियनशिप चीन में खिलाड़ी ज्योति ने स्वर्ण पदक और विवेक चिकारा ने रजत पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल विवि में होगी तीरंदाजी, मेरठ में होगी एकेडमी
बैठक में कोषाध्यक्ष अरुण जिंदल ने बताया कि तीरंदाजी की शुरुआत मेरठ में बन रहे खेल विवि में भी होगी। पहले इसे शामिल नहीं किया गया था, लेकिन अधिकारियों से वार्ता के बाद अब इसे शुरू किया जाएगा। वहीं मेरठ कॉलेज के पास रक्षा लेखा नियंत्रक कार्यालय के सामने खाली पड़ी जमीन पर एक तीरंदाजी एकेडमी भी खोली जाएगी। इसमें तीरंदाज प्रशिक्षण ले सकेंगे। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ सभी जिलों में यह प्रयास करेगा। जहां मैदान नहीं होंगे वहां मैदान कोच आदि की व्यवस्था के प्रयास किए जाएंगे, जिससे तीरंदाजी में खिलाड़ी निकल सकें और देश का नाम रोशन कर सकें। बैठक में राष्ट्रीय स्तर का तीरंदाजी जज सेमिनार का आयोजन, राष्ट्रीय स्तर का वूमेन एनआरएटी प्रतियोगिता का आयोजन किए जाने, यूपी लीग कराए जाने, एनटीपीसी द्वारा प्राप्त 35 विदेशी रिकर्व के धनुष मेरिट के आधार पर जिलों को दिए जाने समेत आदि प्रस्ताव पास हुए। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमएलसी विजय बहादुर पाठक, उपाध्यक्ष डॉ. सुमेधा, वेद कुमार, योगेंद्र राणा, ओलंपियन एवं ध्यानचंद अवार्डी सत्यदेव प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें