उत्कल एक्सप्रेस दस घंटे से अधिक लेट, नौंचदी-राज्यरानी भी लेट
मेरठ। त्योहार सीजन में भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। पुरी से चलकर ऋषिकेश तक जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस दस घंटे से अधिक की देरी से देरी से मेरठ पहुंची। मेरठ सिटी स्टेशन पर दोपहर 2 बजे पहुंचने वाली उत्कल बृहस्पतिवार रात 12 बजे के बाद सिटी स्टेशन पहुंची। पिछले एक महीने से उत्कल एक्सप्रेस पुरी से चलकर मेरठ की ओर औसतन आठ घंटे से दस घंटे की देरी से चल रही है।
इसके अलावा लखनऊ से चलकर मेरठ आने वाली राज्यरानी एक घंटे 36 मिनट की देरी से मेरठ पहुंची। यह ट्रेन भी रोजाना रात 12 बजे के आसपास मेरठ के सिटी स्टेशन पहुंच रही है। वहीं, प्रयागराज से चलकर मेरठ आने वाली संगम एक्सप्रेस 1.13 घंटे और प्रयागराज से चलकर वाया लखनऊ, सिटी स्टेशन वाली नौचंदी एक्सप्रेस 40 मिनट की देरी से मेरठ पहुंची। वहीं, अहमदाबाद से चलकर वाया मेरठ, योगनगरी ऋषिकेश जाने वाली योगा एक्सप्रेस भी 37 मिनट की देरी से मेरठ पहुंची।