फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिंदगी की जंग हार गया उस्मान, अस्पताल में माैत

Fri, 13 Feb 2026 09:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन पूर्व हरियाणा के झज्जर में ट्रक से दूसरा ट्रक टकराने पर हुआ था घायल
विज्ञापन

-परिजन एम्स में करा रहे थे उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा निवासी 28 वर्षीय उस्मान पुत्र कदीर पांच दिन पहले उस्मान हरियाणा के झज्जर में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। शुक्रवार को उपचार के दाैरान उसकी ऋषिकेष एम्स में माैत हो गई।
उस्मान के परिजनों के अनुसार वह ट्रक चलाकर परिवार पालता था। करीब एक सप्ताह पहले वह ट्रक में माल लादकर हरियाणा गया था। जहां उसका ट्रक दूसरे ट्रक से टकरा गया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हरियाणा पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर परिजनों को सूचना दी थी। जिसमें बाद परिजन युवक को उपचार ऋषिकेश में स्थित एम्स में करा रहे थे। शुक्रवार को उपचार के दौरान उस्मान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद शुक्रवार की शाम गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। परिजनों ने बताया कि उम्मान के पिता की करीब तीन साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अभी परिवार इस गम से भी नहीं उभर पाया था। उस्मान की मौत से परिवार पर एक बार फिर गमों का पहाड़ टूट गया। उस्मान अपने पीछे विधवा मां सरवरी, पत्नी मुस्कुराना व तीन बच्चे आहद,अक्शा और मनतशा को छोड़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें