फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Result: छाए वेस्ट यूपी के होनहार, कोमल ने छठी रैंक पाकर कर दिया कमाल, बाकी की रैंक जानने के लिए पढ़ें खबर

Tue, 22 Apr 2025 11:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कोमल के अलावा मुजफ्फरनगर की रिया सैनी ने 22वीं और पुरा गांव की श्रेया त्यागी ने 31वीं रैंक प्राप्त की है। सभी के घर-परिवार में खुशियों का माहौल है। 
विज्ञापन
कोमल पूनिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपीएससी की परीक्षा में मेरठ और आसपास के होनहारों ने सफलता हासिल की है। सहारनपुर की कोमल पूनिया ने उल्लेखनीय रूप से छठी रैंक हासिल कर नाम रोशन कर दिया है। 
विज्ञापन

 

अर्पित, कुणाल यादव और आयुष सैनी। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर की कोमल पूनिया ने यूपीएससी में छठी, आयुष सैनी ने 194वीं, अर्पित ने 421वीं और कुनाल यादव ने 475वीं रैंक हासिल की। 
 

दमनप्रीत। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर की रहने वाली और डीपीआरओ चंडीगढ़ निवासी दमनप्रीत अरोड़ा ने 103वीं रैंक पाई। 

आस्था जैन और आयुषि। - फोटो : अमर उजाला
शामली से कांधला की आस्था जैन ने 186वीं और आयुषी ने 290वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। 
 

रिया, शिखर और श्रेया। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के टांडा गांव की रिया सैनी ने 22वीं और पुरा गांव की श्रेया त्यागी ने 31वीं रैंक प्राप्त की। जानसठ के शिखर मोघा ने 171वीं रैंक प्राप्त की। वह गाजियाबाद में सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता हैं। 

श्वेता। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत की श्वेता ने 166वीं रैंक प्राप्त की है। वह इससे पहले आईएफएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

अभिनव शर्मा और शिवानी। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में शिवानी ने 71वीं रैंक पाई, उनका पहले चयन आईडीएएस में हो चुका है। अभिनव शर्मा ने 130वीं रैंक हासिल की हैं। उनके पिता मेरठ के देहली गेट थाने के इंस्पेक्टर हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें