जब शादी के दो दिन बाद पड़ गई इंटरव्यू की तारीख
तानिया की शादी उत्तराखंड निवासी शशांक से इसी साल 26 फरवरी को हुई है। शशांक भी आईआईटी इंजीनियर हैं। वह बंगलूरू में प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहे हैं। तानिया बताती हैं कि शादी की तारीख पक्की हुई तो बीच में इंटरव्यू की तारीख आ गई।
28 फरवरी को इंटरव्यू होना था। शादी की सारी तैयारी पूरी हो चुकी थी, ऐसे में 26 को ही शादी हुई। 28 को इंटरव्यू दिया। तानिया का कहना है कि तैयारी पहले से अच्छी थी इसलिए कोई मुश्किल नहीं आई।
कूड़ा कभी नहीं फैलाया, प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने को चलाएंगी मुहिम
तानिया पर्यावरण को लेकर बेह चिंतित हैं। वह अधिकतर कूड़े को खुद कंपोस्ट करती हैं। गीला-सूखा कचरा खुद अलग करती हैं। प्लास्टिक का इस्तेमाल बिलकुल नहीं करती हैं। वह कहती हैं कि इसको लेकर हर व्यक्ति की सोच बदले तो देश की सूरत बदल सकती है। हर किसी को इसके लिए पहल करते हुए मुहिम चलानी चाहिए।
परिवार की बड़ी बेटी हैं तानिया
तानिया के पिता मुकेश सिंघल बिजनैसमेन हैं। माता रीना सिंघल गृहिणी हैं। एक बहन यशिका और भाई सत्यम हैं।