फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलौहा के जंगल में करंट से भैंसे की मौत पर हंगामा, मजदूर के परिवार के सदस्यों को भी लगा करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
निलौहा के जंगल में करंट से भैंसे की मौत पर हंगामा, मजदूर के परिवार के सदस्यों को भी लगा करंट
विज्ञापन

मवाना। गांव निलौहा में करंट की चपेट में आने से मजदूर के भैंसे की मौत हो गई। मजदूर व उसके परिवार को भी करंट लगा, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर जेई विद्युत पहुंचे तथा हंगामा कर रहे लोगों को आश्वासन देकर शांत किया। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।
गांव निलौहा निवासी धर्मपाल परिवार के लोगों के साथ शुक्रवार रात खेत पर काम कर रहे थे। वहां लगे ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो गया, जिससे जमीन में करंट उतर आया, जिससे धर्मपाल का भैंसा करंट की चपेट में आने से मर गया। धर्मपाल और उनके पारिवारिक सदस्यों को कभी करंट के झटके लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण उमेश, किरण पाल सिंह, मोहित सैनी, विक्रांत मौके पर पहुंचे तथा विद्युत विभाग की लापरवाही के खिलाफ हंगामा किया। सूचना पर जेई अनंता मौके पर पहुंचे तथा हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। ग्रामीणों की मांग थी कि विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए तथा उचित मुआवजा दिया जाए। अधिशासी अभियंता देशराज सोनी ने बताया कि मृतक भैंसे का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें