फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में जमात रुकने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मस्जिद में जमात रुकने पर हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती स्थित मस्जिद में सोमवार को बाहर से जमात आकर रुक गई। मस्जिद के मुतवल्ली ने कोरोना का प्रकोप बताकर इसका विरोध कर दिया। इसके बाद जमातियों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। चार घंटे तक चली बातचीत के बाद जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। इसके बाद जमात वापस लौट गई।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि लालकुर्ती थानाक्षेत्र के हंडिया मोहल्ला स्थित मस्जिद में सोमवार को देवबंदी जमाती आई थी। देवबंदियों के साथ स्थानीय जमात भी मस्जिद में रुकी थी। मस्जिद के मुतवल्ली ने कोरोना का प्रकोप बताकर यहां ठहरने से मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षोें में कहासुनी हो गई। मामला तूल पकड़ा तो लालकुर्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्ष की सोमवार देर रात तक थाने में बैठक चली। मुतवल्ली ने कहा कि जमात को वह अपने घर पर रोकने के लिए तैयार है, लेकिन मस्जिद में रुकने की इजाजत नहीं देंगे। प्रदेश सरकार की भी गाइड लाइन का पालन कराना हमारे लिए जरूरी है। इसके बाद जमातियों ने वहां से जाने का फैसला ले लिया। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि दोनों पक्षों का समझौता हो गया था। लिखित में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेलवी और देवबंदी जमातियोें का था विवाद
स्थानीय लोगों ने बताया कि बरेलवी और देवबंदी जमातियों के बीच विवाद हुआ है। यह जमात देवबंद वालों का थी। जिसका विरोध बरेलवी जमातियों ने किया है। कुछ स्थानीय लोग देवबंदी जमातियों के पक्ष में थे और कुछ बरेलवी के। कोरोना का प्रकोप बताकर जमातियों का जानबूझकर विरोध किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें