गले से सोने की चेन चुराने के शक में महिला को रोकने पर हंगामा
सरधना। नगर में 17 जनवरी को साप्ताहिक पैठ में महिला के गले से सोने की चेन चोरी होने के मामले में रविवार को एक संदिग्ध महिला को भीड़ ने पकड़ लिया, जिस पर हंगामा हो गया। पुलिस आरोपी महिला को पकड़कर थाने ले गई और उससे पूछताछ में जुट गई है।
मोहल्ला गढ़ी खटीकान निवासी तैयब ने बताया कि उसकी पत्नी शबनम 17 जनवरी को साप्ताहिक पैठ में सामान की खरीदारी के लिए गई थी। उसके गले की किसी ने सोने की चेन चोरी कर ली। इस संबंध में थाने पर भी सूचना दी। तैयब ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को दिखवाया तो उसमें उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन उतारती हुई एक महिला दिखाई दी। जिसमें उससे मिलती-जुलती शक्ल की महिला तहसील कंपाउंड के निकट रहती है, उसकी भी जांच कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
तैयब ने बताया कि रविवार को साप्ताहिक पैठ में उक्त महिला दिखाई दी। संदिग्ध महिला को लोगों ने घेर लिया, जिस पर पैठ में हंगामा खड़ा हो गया।
ा सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। उक्त महिला मुजफ्फरनगर की बताई गई है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।