फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ देखने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ देखने पर हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वेस्टर्न कचहरी रोड पर शुक्रवार दोपहर गर्ल फ्रेंड को दूसरे युवक के साथ देखने पर हंगामा हो गया। पुलिस तीनों को थाने ले आई। इनमें से युवकों का शांति भंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित एक गर्ल्स कॉलेज के पास बाइक पर युवक और युवती साथ जा रहे थे। तभी सामने से आए अन्य बाइक सवार ने उन्हें रोक लिया। दोनों युवकों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। एक युवक युवती को भलाबुरा कहने लगा। दूसरे ने विरोध किया। कुछ ही देर में सिविल लाइन थाने की पुलिस पहुंची और तीनों को साथ ले गए। युवती के परिजनों को फोन कर थाने बुलाया गया। थाने में भी काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसके बाद परिजन युवती को लेकर लौट गए जबकि पुलिस ने दोनों युवकों का शांति भंग में चालान कर दिया। एक युवक गंगानगर तो दूसरा मसूरी गांव का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें