फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हिंडन नदी के किनारे संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई के जंगल में रविवार को हिंडन नदी में संरक्षित पशु के अवशेषों को देखकर राष्ट्रीय गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नमूना लेकर अवशेषों को गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को हिंडन नदी में पानी का बहाव कम हुआ है। इसी बीच खेत पर काम करने जा रहे किसानों ने हिंडन नदी के किनारे पर संरक्षित पशु के अवशेष दिखाई दिए। किसानों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस व कार्यकर्ताओं को लोगों को दी। मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आसपास के किसानों से भी गहनता से पूछताछ की है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ कि अवशेष कितने दिन पुराने हैं। इस दौरान राष्ट्रीय गोरक्षा दल के सागर चौहान, कुलदीप चौहान, विक्रम सिंह, सचिन, जितेंद्र चौहान, रवि कश्यप, रोहित, सभासद विजयपाल, हर्ष चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें