फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्ट्रीट डॉग के पांच बच्चों की मौत पर हंगामा, दो महिलाओं पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। स्ट्रीट डॉग के पांच बच्चों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के मामले में शुक्रवार को मेरठ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने थाने पर हंगामा किया। हंगामे के बाद पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया।
मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। महानगर अध्यक्ष ने पुलिस को बताया कि पांच नवंबर को खड़ौली स्थित संत नगर कॉलोनी में दो महिलाओं ने स्ट्रीट डॉग के पांच बच्चों को जलाकर मार दिया। इसकी शिकायत कॉलोनी के लोगों ने पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। हंगामा कर रहे व्यापारियों को पुलिस ने किसी तरह शांत किया। व्यापारियों में जीतू नागपाल, करण कपूर, दीपक जाटव, सतीश भदौरा, अंशुमाली वशिष्ठ, विनय नौटियाल, आकाश यादव, कविता, राखी रस्तोगी, मनोज सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने शुरूआती जांच के आधार पर शोभा पत्नी कुलदीप और आरती पत्नी प्रवीण के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद पशु चिकित्सक को बुलाकर पोस्टमार्टम करवाया गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना कि केस दर्ज करने के बाद जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें