फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संविदा कर्मी की करंट से मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, कोतवाली देहात। ग्राम स्यालू नगला में काम करने पहुंचे संविदा कर्मी की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने विद्युत निगम के जेई समेत 10 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र किरतपुर के ग्राम सभाचंदपुर भरैकी निवासी कलीराम विद्युत निगम में संविदा कर्मी के रूप में कार्य करता था। फुलसंदा स्थित विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत ग्राम स्यालू नगला में नई लाइन डालने का काम चल रहा है। कलीराम शनिवार की सुबह काम पर गया था। कलीराम लाइन डालने के लिए खंभे पर चढ़ गया। आरोप है कि बिना शटडाउन के ही कलीराम को खंभे पर चढ़ा दिया गया, जिससे कलीराम को बिजली का करंट लग गया। साथी उसे जिला अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने कलीराम को मृत घोषित कर दिया। कलीराम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
परिजन कलीराम के शव को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे और शव रखकर हंगामा किया। परिजनों ने दस लाख रुपये का मुआवजा दिलाने और मृतक आश्रित को सरकारी नौकरी दिलाए जाने की मांग की। बाद में अधिकारियों के कार्रवाई करने और आर्थिक मदद के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

कालीराम की पत्नी रेखा की तहरीर पर पुलिस ने विद्युत उपकेंद्र फुलसंदा के जेई वसंत कुमार, लाइनमैन राजेंद्र सिंह, ठेकेदार अजीत, प्रियांशु, रोहित, विकास सहित 10 लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें