बिजनौर। गैर जनपदों से स्थानांतरण होकर आए करीब 40 शिक्षक-शिक्षिकाओं की पोर्टल न खुलने पर स्कूलों में तैनाती नहीं हो पाई। अभी तक सभी शिक्षक बीएसए कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। जानकारी के अनुसार अंतरजनपदीय स्थानांतरण के बाद बिजनौर में 333 शिक्षक-शिक्षिकाएं आए हैं। इनमें 206 शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया था। वहीं 79 हजार भर्ती वाले करीब 127 शिक्षकों के स्थानांतरण पर अभी रोक लगी थी। जबकि इन 127 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी ऑफलाइन बीएसए कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया था। जिनको अब सरकार के निर्देशों के बाद तैनाती मिलनी थी। बताया गया कि पोर्टल नहीं खुलने से करीब 40 शिक्षक शिक्षिकाओं की नियुक्ति लटकी हुई है।
वर्जन
पोर्टल नहीं खुलने के कारण कुछ शिक्षक-शिक्षिकाओं की ऑनलाइन तैनाती रह गई है। इस संबंध में मुख्यालय को लिखित में सूचना दे दी गई।
- जयकरन यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी