फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कसेरूखेड़ा कट बंद करने पर हंगामा, जाल उखाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में बंद किया गया डिवाइडर का कट
विज्ञापन


मंडलायुक्त से फिर मिलेंगे क्षेत्रवासी

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। मवाना रोड कसेरूखेड़ा कट को जाल लगाकर बंद करने का कार्य शुरू हुआ तो लोगों ने हंगामा कर दिया। महिलाओं ने जाल हटा दिया। हंगामे की जानकारी पर लालकुर्ती थाना पुलिस पहुंची और लोगों को हटाया। पुलिस की निगरानी में दोबारा जाल लगाकर उसे सीमेंट से फिक्स किया गया। क्षेत्र के लोगों ने मंडलायुक्त से मिलने की बात कही है।
मवाना रोड के चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। नए डिवाइडर निर्माण के दौरान ज्यादातर कट बंद किए जा रहे हैं। कसेरूखेड़ा के सामने शुरू में कट बंद किया जा रहा था, लोगों ने हंगामा कर कट को बंद कराने का काम रुकवा दिया था। सोमवार दोपहर ठेकेदार और कर्मचारियों ने कट बंद करने के लिए जाल लगाने का काम शुरू कर दिया। सूचना पर कसेरूखेड़ा क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए महिलाओं ने जाल हटा दिया।
विज्ञापन

हंगामे के सूचना पर बड़ी संख्या में लालकुर्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने लोगों को मौके से किसी तरह हटाया। इस दौरान लोगों ने कहा हर साल यहां दशहरा मेला लगता है हजारों की संख्या में लोग आते हैं, कट बंद होने से मेला प्रभावित होगा। पुलिस ने किसी तरह समझाकर लोगों को सड़क से हटाया। पुलिस ने अपनी निगरानी में कट बंद करने का कार्य कराया। पुलिस ने लोगों से इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों के सामने समस्या रखने की बात कही।
कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा जब पहले कट बंद करने का प्रयास किया, उस समय ही हमने अधिकारियों को समस्या बताई थी। अब मंगलवार यानी आज को मंडलायुक्त से प्रतिनिधिमंडल कट को बंद न कराने का अनुरोध करेंगे। कसेरूखेड़ा निवासी रतन लाल ने कहा कि यह कट क्षेत्र की जीवनरेखा के समान है इसे बंद करने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी देरी होगी। वहीं, आलोक भारद्वाज ने सुझाव दिया कि रक्षापुरम फेस दो के नाले की पटरी से एक संपर्क मार्ग निकाल कर वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाए। राजेश सूद के अनुसार का कहना है कि कट बंद करने का संज्ञान क्षेत्रीय विधायक और सांसद को लेना चाहिए।
-

राजेंद्रपुरम कट को लेकर जारी है व्यापारियों का विरोध
गंगानगर में राजेंद्रपुरम कट को लेकर व्यापारियों का विरोध जारी है। लोगों की समस्या को देखते हुए मंडलायुक्त ने कट से पैदल निकलने लिए 4 फीट का रास्ता छोड़ने के आदेश कर दिए थे, व्यापारी तब सहमत थे, अब व्यापारी पूरा हो कट खुलवाने पर अड़े हैं। इसको लेकर वह राज्यमंत्री दिनेश खटीक, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज सभी से मिलकर कट खुलवाने का आग्रह कर चुके हैं।

ये कट भी होंगे बंद
साकेत चौराहे से यशोदा कुंज कॉलोनी के सामने तक करीब 4 किलोमीटर की सड़क में केवल 8 कट ही खुलने की बात अधिकारियों द्वारा की जा रही है, वहीं, करीब 12 से अधिक कट को बंद करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


डिवाइडर रोड पर बन रहा गोल चक्कर
गंगानगर में घुसते ही नाला कट के बाद डिवाइडर रोड पर ही यू टर्न की व्यवस्था है। इसके लिए डिवाइडर रोड के सामने गोलचक्कर बनाने का काम किया जा रहा है। टी-पॉइंट पर सड़क को दोनों ओर नाले तक चौड़ा किया जा रहा है। जिससे वाहन आसानी से मुड़ सकें।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें