फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लोहियानगर कूड़ा प्लांट पर पशुओं के अवशेष मिलने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा पार्षद बोले, कूड़ा निस्तारण के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी हो रही
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लोहियानगर में कूड़ा निस्तारण प्लांट पर पशुओं के अवशेष मिलने पर शुक्रवार को भाजपा पार्षद उत्तम सैनी और कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। पार्षद ने आरोप लगाया कि कूड़ा निस्तारण के नाम पर खाली बेल्ट घुमाकर निगम भुगतान कर रहा था और अब कूड़ा प्लांट पर पशुओं के अवशेष फेंके जाने लगे हैं। मामले के तूल पकड़ने से पहले ही निगम की टीम माैक पर पहुंच गई और उन्हें शांत किया। निगम ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है।
महानगर से रोजाना 1200 मैट्रिक टन कचरा निकलना बताया जाता है, जिसका निस्तारण करने में निगम नाकाम है। हालात यह है कि मंगतपुरम और गांवड़ी के बाद लोहियानगर में कूड़े के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ लगे हैं। कूड़ा प्लांट के बाहर हापुड़ रोड पर कचरा सड़क पर फैला है। जाहिदपुर, खरखौदा, हाफिजपुर, अलीपुर सहित कई गांव के लोग परेशान हैं। पार्षद आशीष चौधरी, गौरव गुर्जर काजीपुर और ग्रामीण कई बार धरना दे चुके हैं, इसके बाद भी निगम की नींद नहीं टूटी। लोहियानगर कूड़ा प्लांट पर पशुओं की खाल उतारी जा रही है। काफी संख्या में पशु के अवशेष पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को हंगामे की सूचना पर प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह व लोहियानगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। निगम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पार्षद ने निगम के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि कूड़ा प्लांट पर कोई कार्य निगम नहीं कर रहा है। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि कूड़ा प्लांट के पीछे विकास प्राधिकरण की खाली भूमि पर पशु के अवशेष मिले हैं। कुछ लोग पशुओं की खाल उतार रहे थे। नगर निगम ने मरे पशुओं को मिट्टी में दबाने के लिए घोसीपुर गांव में जगह चिह्नित कर रखी। कूड़ा प्लांट पर मरे पशु या उनके अवशेष मिलना गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें