पत्नी पर तेजाब डालने का आरोप, हंगामा
मेरठ। एक युवक को अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करना भारी पड़ गया। विरोध से तंग महिला ने पति पर तेजाब डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। युवक के परिजनों ने थाने में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के अनुसार, टीपी नगर क्षेत्र के मलियाना निवासी एक युवक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के किसी अन्य युवक से नजदीकी संबंध हैं। पत्नी को कई बार रोकने की कोशिश की। इसके चलते पत्नी उसका और बच्चों का उत्पीड़न कर रही है। युवक का आरोप है कि पत्नी ने सोते समय उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। टीपी नगर पुलिस का कहना है कि युवक ने पत्नी पर तेजाब डालने का आरोप लगाया है। तेजाब डाला है या कोई अन्य केमिकल है इसकी जांच की जा रही है। उधर, पत्नी का कहना है कि पति उसे बदनाम कर रहा है। क्योंकि युवक ने ही कोई केमिकल अपने ऊपर डाला था। पुलिस का कहना है कि दंपती के बीच पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं।