फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: न्ना क्रय केन्द्र पर घटतौली को लेकर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा, तीन घंटे तौल बाधित
विज्ञापन

मेरठ। पथौली गांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली का आरोप लगाकर किसानों ने हंगामा किया। किसानों ने कांटा सही कराने और तौले गए गन्ने की सही पर्ची बनाने की मांग की। हंगामे की वजह से काफी देर तक गन्ना तौल बंद रही।
सोमवार सुबह पथौली के किसान ओमपाल उर्फ काली दौराला चीनी मिल के गन्ना केंद्र-सी पर पहुंचे। आरोप है कि तौल लिपिक ने किसानों से अभद्रता कर दी। इसके बाद किसानों ने घटतौली का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक तौल बाधित रही। जानकारी मिलने पर जोन इंचार्ज सहदेव तोमर ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने तौल लिपिक को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान जोन इंचार्ज ने लिपिक को हटाने और मंगलवार को कांटे की जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान माने और क्रय केंद्र पर तौल सुचारु हो सकी। इस मौके पर अशोक, गुड्डू, मोती, ग्राम प्रधान राजन सिरोही, अरुण, जयवीर, व विनय आदि मौजूद रहे। इस बारे में जोन इंचार्ज सहदेव तोमर का कहना है कि एडवांस में गन्ना डालने को लेकर विवाद हुआ था। मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करा दिया गया था, कुछ किसानों ने घटतौली की बात कही है, मंगलवार को कांटे की जांच कराकर समस्या दूर करा दी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, करनावल स्थित किनौनी चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर किसान प्रमोद कुमार के साथ संजीव कुमार सहित अन्य पहुंचे। उनके मुताबिक धर्मकांटे पर गन्ने की बुग्गी की तौल कराई तो इसमें 20 किलो का अंतर मिला। बाद में मिल के अधिकारियों ने किसानाें को समझाकर शांत किया। जोन इंचार्ज दुष्यंत त्यागी ने बताया कि दो कांटों के बीच अंतर को लेकर मामला था। जांच कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें