फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तहसील परिसर में हंगामा, युवक-युवती पक्ष में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने किया शांति भंग में कार्रवाई
विज्ञापन

सरधना। तहसील परिसर में सोमवार को हंगामा हो गया जब युवक और युवती पक्ष के परिजन कोर्ट में पेशी के बाद बाहर निकलते समय आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट में बदल गई। इससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। जहां दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी तो पुलिस ने शांति भंग की धारा में कार्रवाई की।
दिल्ली के न्यू कोंडली निवासी जंग बहादुर पुत्र नंदकिशोर ने बताया कि उनके बेटे दीपक की शादी सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। कुछ माह बाद युवती द्वारा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। सोमवार को जंग बहादुर अपने बेटे दीपक और पत्नी रमा के साथ कोर्ट में तारीख पर पेश होने सरधना तहसील पहुंचे थे। आरोप है कि बाहर निकलने पर युवती और उसके साथ मौजूद लोगों ने तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। दूसरी ओर, युवती ने मारपीट के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उसका आरोप है कि पहले युवक पक्ष ने लात-घूंसों से हमला किया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को तहरीर देने के लिए कहा गया, लेकिन किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी। ऐसे में पुलिस ने शांति भंग के तहत कार्रवाई करते हुए मामले को निस्तारित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें