फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का बिगुल बज चुका है। जहां देहात में प्रत्याशियों ने अपने दावे ठोकने शुरू कर दिए हैं वहीं निर्वाचन विभाग ने भी चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार कर ली है। जिले की अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन मंगलवार को किया जाएगा। मतदाताओं को आपत्ति दर्ज करने का समय भी मिलेगा।
विज्ञापन

सहायक जिला चुनाव अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयार की गई मेरठ जिले की मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन मंगलवार को होगा। 24 दिसंबर को सूची का निरीक्षण होगा। इसके उपरांत 30 दिसंबर तक लोगों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी निर्वाचकों को भी स्वीकार किया जाएगा। 31 दिसंबर से 6 जनवरी 2026 तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें