सरधना में रामलीला के दौरान वनवास को प्रस्थान करते हुए सुंदर मंचन किया। आयोजक
सरधना। कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में मोबाइल कंपनी की लाइन के लिए खोदी जा रही सड़क के विरोध में स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। हंगामे के बीच लोगों ने लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे भी बंद कर दिए।
कस्बे में अलग-अलग मोबाइल कंपनी की ओर से 5जी की लाइन बिछ रही है। कस्बे में मोबाइल कंपनी द्वारा लाइन बिछाने के लिए सड़क में गड्ढे खोदे जा रहे हैं, लेकिन गड्ढों को कई दिनों बाद तक भी भरा नहीं जा रहा है। साथ ही सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही। इस कारण लोगों को आने-जाने में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है।
शुक्रवार शाम मोहल्ला आजाद नगर में मोबाइल कंपनी के कर्मचारी लाइन बिछाने के लिए गड्ढा खोद रहे थे। इसे लेकर महिलाओं व स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद मोबाइल कंपनी के कर्मचारियों को बीच में ही काम छोड़कर जाना पड़ा। लोगों को आरोप है कि मोबाइल कंपनी के लोग नगर पालिका से एनओसी लिए बिना ही सड़क खोदकर लाइन बिछा रहे हैं। जो कि गलत है।
वार्ड सभासद इमरान ठाकुर ने बताया कि कंपनी के मैनेजर से बात करने के बावजूद एक सप्ताह पूर्व खोदी गई सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इस कारण जनप्रतिनिधियों को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि नगर पालिका से एनओसी लेने के बाद पूर्व में खोदी गई सड़क को पहले ठीक करें, फिर आगे काम करने दिया जाएगा।