फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्र के चेहरे का दाएं की जगह बाईं तरफ कर दिया ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल में छात्र हिमांशु के गलत उपचार का आरोप लगाकर परिजनों ने काफी हंगामा किया। चेहरे के दाएं हिस्से की बजाय बाएं हिस्से की ओर ऑपरेशन कर प्लेट डाल दी गई। उन्होंने अस्पताल पर प्रदर्शन कर मामले में कार्रवाई की मांग की। वहीं, छात्र के पिता सतीश पाल ने मेडिकल थाने में तहरीर देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार एक नवंबर को हुए सड़क हादसे में हसनपुर कला निवासी हिमांशु के हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। उनके भाई अंकुश कुमार ने बताया कि जाग्रति विहार स्थित निजी अस्पताल में हिमांशु को भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने चेहरे की सर्जरी कर दो प्लेट लगाने की बात कही। इस पर परिजनों ने सभी बिल जमा कर दिए और ऑपरेशन किया गया। कुछ समय बाद हिमांशु ने परिजनों को चेहरे में दर्द होने की शिकायत बताई। इस पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में सिटी स्कैन कराया। यहां पता चला कि चेहरे पर दाएं की जगह बाएं हिस्से में प्लेट लगाई गई है।
परिजनों का आरोप है कि दो प्लेट की फीस ली गई और सही ऑपरेशन भी नहीं किया। इससे आर्थिक नुकसान हुआ है। छात्र नेता विपिन चपराना ने भी इस मामले में सीएमओ से बात की। वहीं, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें