फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी में नाली को लेकर दो पक्ष के बीच मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी के प्रेमपुरी में शनिवार को दो पक्षों के बीच नाली को लेकर मारपीट हो गई। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझा-बुझाकर दोनों को शांत कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रेमपुरी, ब्रह्मपुरी में नाली के विवाद को लेकर हिमांशु और अनिल के बीच कहासुनी हो गई। जिसको लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट और फिर पथराव हो गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। इसका पता लगने पर ब्रह्मपुरी थाने की फैंटम मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे तक पुलिस मौके पर रही और दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया। एक पक्ष ने समझौते पर एतराज जताया। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि मामूली कहासुनी हुई थी। दोनों पक्ष ने लिखित में समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें