फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत के बाद सीओ ऑफिस पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत के बाद सीओ ऑफिस पर हंगामा
विज्ञापन

गंगानगर। सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति ने शनिवार शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने सीओ ऑफिस पर हंगामा करते हुए इंचौली पुलिस पर रिश्वत लेकर मुकदमे में फेरबदल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बीती 28 तारीख को नंगला सेखू निवासी राहुल पुत्र महावीर सिंह मोटरसाइकिल से अपने एक साथी सोनू के साथ सैनी गांव जा रहा था। राहुल की सैनी में इलेक्ट्रिशियन की दुकान है। नंगला सेखू गांव से बाहर निकलते बाइक मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई थी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए थे। रक्षापुरम डिवाइडर रोड स्थित अप्सनोवा अस्पताल में दोनों इलाज चल रहा था। शनिवार शाम 29 वर्षीय राहुल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर सैनी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क पर जाम लगाने के लिए पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि इंचौली पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक से पैसे लेकर उसका नाम केस से हटा दिया। मृतक के परिजन स्वयं ट्रैक्टर को थाने में खड़ा करवाकर आए थे। पुलिस ने रिश्वत लेकर छोटा हाथी वाहन से टक्कर होने की बात लिख दी। सैनी गांव में हंगामे के बाद परिजन शव लेकर एसएसपी ऑफिस की ओर चले। सीओ सदर देहात ने गंगानगर थाने पर आक्रोशित परिजनों को रोककर समस्या पूछी। ग्रामीणों के साथ गुस्साए परिजनों ने सीओ ऑफिस पर जमकर हंगामा किया। मवाना रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक द्वारा आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की। सीओ सदर देहात ब्रजेश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक व मृतक के परिजनों के बीच समझौता हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें