फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी कॉलोनी का गेट बंद करने के खिलाफ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। मोदी कॉलोनी में 250 परिवारों के साथ प्रतिदिन नई समस्याएं सामने आ रही हैं। पहले पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई और अब शुक्रवार को पाबली रोड स्थित सी टाइप कॉलोनी का गेट ईंट लगाकर बंद किया जा रहा है। इस पर लोगों ने हंगामा कर निर्माण रुकवा दिया। उन्होंने मोदी प्रबंधन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोदी रबर एवं कांटिनेंटल में बीती 15 जुलाई को करार खत्म हो गया। इसके बाद मोदी कॉलोनी के 250 परिवारों की पेयजल आपूर्ति बंद कर दी गई। उसे अधिकारियों एवं कैंट विधायक के हस्तक्षेप के बाद 15 अगस्त तक सुचारू कर दिया गया। 16 अगस्त को पेयजल आपूर्ति पुन: बंद कर दी गई। यह छठे दिन शुक्रवार को भी बाधित रही। मोदी रबर ने तीन दिन पहले नोटिस चस्पा कर गेट बंद करने की चेतावनी दी थी। इसके चलते शुक्रवार को पाबली खास रोड स्थित सी टाइप कॉलोनी के गेट को ईंट लगाकर बंद किया जा रहा था। कॉलोनी निवासी बलवंत सिंह, महेंद्र सिंह, सुनील, सतेंद्र राय, रामनरेश, शंभूराय आदि ने बताया कि इस गेट के जरिए बहुत से परिवार जनता कॉलोनी से पेयजल की व्यवस्था कर रहे हैं। वहीं, फल, सब्जी व घर का अन्य सामान लाने के लिए भी इसी गेट का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए उन्होंने जमकर हंगामा किया और सामान फेंक दिया। वहीं, पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि गेट बंद किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मामले में बृहस्पतिवार को कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल डीएम को पत्र लिखकर मोदी रबर लिमिटेड पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। छठे दिन भी प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई पहल नजर नहीं आई। जिससे मोदी रबर एवं लोगों के बीच चली आ रही समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें