फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS Result 2022: मुजफ्फरनगर में किसान का बेटा बना जिला समाज कल्याण अधिकारी, परिजन उत्साहित

Sat, 08 Apr 2023 04:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी संदीप को बीमारी के कारण लेफ्टिनेंट के पद को छोड़ना पड़ा था। संदीप ठीक हुए तो दोबारा मेहनत की और अब संदीप चौधरी ने यूपीपीसीएस परीक्षा मे बिना कोचिंग लिए सफलता का परचम लहराया है।
विज्ञापन
संदीप चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के गांव भौराकलां के किसान परिवार में जन्मे संदीप चौधरी का चयन जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ है। यूपीपीसीएस की परीक्षा में कामयाबी हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया। परिजन बेटे की सफलता पर उत्साहित है।

विज्ञापन


खेतीबाड़ी से जीवन यापन करने वाले किसान अरविंद बालियान के बेटे संदीप चौधरी ने इंटरमीडिएट तक शिक्षा गांव के स्कूल से प्राप्त की। दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक किया। रसायन विज्ञान में शत प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वर्ष 2015 मे संदीप चौधरी का चयन थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ था।

यह भी पढ़ें: Muzaffarangar: पीएम मोदी ने की कृषि मेले व पशु प्रदर्शनी की सराहना, ट्ववीटर पर लिखा- बेहतरीन प्रयास!
विज्ञापन


बिहार प्रांत के जनपद गया के ट्रेनिंग सेंटर में दो साल कड़ी मेहनत की, लेकिन बीमारी के कारण पद छोड़ना पड़ा था। संदीप चौधरी ने यूपीपीसीएस परीक्षा मे बिना कोचिंग लिए सफलता का परचम लहराया है।
विज्ञापन


उनका कहना है लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत से सफलता अवश्य मिलेगी। संदीप अब तक भारतीय प्रशासनिक सेवा की प्री और मेन परीक्षा पास कर चुका है। इंटरव्यू के बाद परिणाम आना शेष है। उन्हें इस परिणाम में निश्चित सफलता मिलने की उम्मीद है। वह अपनी कामयाबी का श्रेय पिता का देते है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें