फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीसीएल के सख्त तेवर, बिल नहीं भरा तो मेरठ-गाजियाबाद समेत 14 जनपदों में कटेगी इन जगहों की बिजली

Mon, 23 Sep 2019 01:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश की नगर निकायों पर नलकूप और पथ प्रकाश की मद में करोड़ों रुपया बकाया होने पर यूपीपीसीएल (उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड) सख्त हो गया है। इसमें पीवीवीएनएल का भी नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिकाओं पर 600 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया बिल फंसा हुआ है। 

विज्ञापन


प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं यूपीपीसीएल चेयरमैन आलोक कुमार ने बकाया नहीं देने वाले निकाय के कनेक्शन काटने और बकाया वसूलकर प्रीपेड मीटर लगाने के आदेश दिए हैं। पीवीवीएनएल एमडी ने भी सभी जोन के मुख्य अभियंताओं को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर: युवक ने की आत्महत्या, ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम, एसडीएम को घेरा
विज्ञापन


सरकारी विभागों व बड़े उपभोक्ताओं के पास बकाया बिल फंसा होने और बिजली चोरी पर अंकुश नहीं लगने के चलते घाटे में चल रहे बिजली विभाग ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। उज्जवल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना (उदय) का लक्ष्य पूरा नहीं होने के चलते केंद्र सरकार ने भी मदद से हाथ खड़े कर दिए है। ऐसे में यूपीपीसीएल ने प्रदेश की सभी पांचों कंपनियों पर बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसने और बकाया नहीं देने पर कनेक्शन काटने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

इस कड़ी में पहले चरण में बड़े बकायेदार नगर विकास विभाग को टारगेट किया गया है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत आने वाले 14 जिलों की नगर निगम, नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं पर पब्लिक ट्यूबवेल (नलकूप) और पब्लिक लैंप (पथ प्रकाश) मद में 628 करोड़ से ज्यादा बकाया चल रहा है। इसमें नलकूप मद में 528 करोड़ और पथ प्रकाश मद में 100 करोड़ से ज्यादा बकाया चल रहा है। इसमें मेरठ जोन में 123 करोड़ रुपये बकाया है। 

यह भी पढ़ें: कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस में बम की अफवाह, सहारनपुर में आधा घंटा रुकी रही ट्रेन, एक हिरासत में

कटेंगे कनेक्शन
यूपीपीसीएल चेयरमैन आलोक कुमार के सख्त आदेश है कि नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिकाओं की ट्यूबवेलों और पथ प्रकाश के कनेक्शन काटे जाए और बकाया जमा कर उस पर प्रीपेड मीटर स्थापित किए जाएं। प्रीपेड मीटर लगने के बाद विभाग को दोनों मदों के लिए एडवांस बिजली बिल जमा कराना होगा। पैसा खत्म होने पर कनेक्शन बिजली स्वत: ही गुल हो जाएगी। मजबूरी में विभाग को मीटर रीचार्ज कराना होगा। 
विज्ञापन

नगर निगम/महापालिका पर बकाया बिल
जोन स्ट्रीट लाइट  ट्यूबवेल 
मेरठ     104    9620
गाजियाबाद   466    6665
बुलंदशहर     444    7763
सहारनपुर     2944  22461
नोएडा   08    2124
मुरादाबाद 973    4237
  
नगर पंचायतों, पालिकाओं पर बकाया बिल
मेरठ   357   2769
गाजियाबाद     00   875
बुलंदशहर     147   1186
सहारनपुर    434   2146
नोएडा    04   107
मुरादाबाद    82     2282

(नोट: बकाया बिल लाख रुपये में हैं और आंकड़े ऊर्जा भवन से लिए गए हैं।)

जल्द करना होगा भुगतान

नगर विकास विभाग पर नलकूप और पथ प्रकाश मद में 600 करोड़ से ज्यादा बकाया बिल हो चुका है। सभी नलकूपों और पथ प्रकाश के कनेक्शनों पर प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। इसके आदेश सभी जोन के मुख्य अभियंताओं को जारी कर दिए हैं। कनेक्शन कटने की कार्रवाई से बचने के लिए नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को अविलंब बकाया भुगतान करना होगा। -आशुतोष निरंजन, एमडी पीवीवीएनएल मेरठ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें