फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सोमवार को होगी यूपीसीडा अधिकारियों-उद्यमियों की बैठक

Wed, 06 May 2026 06:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर फाइल 1
विज्ञापन

मेरठ। उद्योगपुरम में यूपीसीडा द्वारा कराए जा रहे कार्यों को लेकर उद्यमियों में बढ़ती नाराजगी एवं असंतोष के बीच सोमवार को उद्योग मंदिर में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में यूपीसीडा के अधिकारियों के साथ उद्यमियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा होगी।



पीमा अध्यक्ष निपुन जैन ने बताया कि बैठक में यूपीसीडा से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों, विभिन्न कार्यों में लगे कॉन्ट्रैक्टर्स एवं कार्यस्थल सुपरवाइजर उपस्थित रहेंगे। उद्यमियों का कहना है कि उद्योगपुरम में चल रहे कार्यों के कारण उन्हें लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके समाधान के लिए यह सभा बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आयोजकों ने सभी उद्यमियों एवं समिति सदस्यों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है। ताकि समस्याओं को प्रभावी ढंग से अधिकारियों के समक्ष रखा जा सके और उनके समाधान को लेकर ठोस निर्णय लिए जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें