फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में गला काटकर युवक की हत्या, खून से सने कपड़ों में बरामद हुआ शव, जांच में ये आया सामने

Wed, 01 Oct 2025 03:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: मवाना में बेरिया वाले श्मशान घाट के पास गला कटी लाश मिली, तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आकर जांच की। युवक की पहचान विजय के रूप में हुई। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मवाना में गला काटकर एक युवक की हत्या कर दी गई और शव को श्मशान घाट के पास फेंक दिया गया। पुलिस ने आकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की पहचान विजय के रूप में हुई। उस पर हत्या समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

 

हस्तिनापुर रोड स्थित बेरिया वाले श्मशान घाट के पास बुधवार सुबह शव पड़ा मिला। वहां से गुजरने वाले ग्रामीणों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। गांव के अन्य लोग भी मौके पर आ गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई और जांच शुरू की। 
 

युवक की गला काटकर हत्या की गई थी। उसके कपड़े खून से सने हुए थे। उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास लग रही थी। मृतक की पहचान विजय पुत्र फूल सिंह निवासी प्रभात नगर हस्तिनापुर के रूप में हुई है। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेजा गया।  पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मौके पर सीओ मवाना पंकज लवानिया, थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन भी पहुंचीं और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। 

 
विज्ञापन

हत्या के मामले में जेल गया था विजय, कई मुकदमे थे दर्ज
विजय के खिलाफ हस्तिनापुर, मवाना, इंचौली थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। मृतक के भाई जगन्नाथ ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि विजय भाइयों में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था। हत्या के मामले में जेल गया था और दो साल पहले बाहर आया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें