फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिलाओं ने शराब के ठेके में घुसकर की तोड़फोड़, दी चेतावनी

Sun, 01 Apr 2018 08:38 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
महिलाओं का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यहां महिलाओं ने शराब के ठेके में घुसकर तोड़फोड़ की और शराब की पेटियां उठाकर दुकान के बाहर फेंक दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और...

विज्ञापन

 
यह मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है। मोदीपुरम में रुड़की रोड पर एक कॉलोनी के बराबर में देशी शराब का ठेका और कैंटीन खोले जाने का रविवार को महिलाओं ने विरोध कर दिया। महिलाओं ने हंगामा करते हुए ठेके में तोड़फोड़ की और शराब की पेटियां बाहर फेंक दीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को शांत कराया और ठेके पर ताला जड़ दिया।

भाजपा के दौराला-लावड़ मंडल अध्यक्ष अमरपाल सैनी ने देशी शराब का ठेका लिया है। इसके लिए उन्होंने रुड़की रोड स्थित परिवहन कॉलोनी के मुख्य गेट के बराबर में दुकान किराए पर ली थी। बताया गया है रविवार को ठेके का उद्घाटन किया गया। इस दौरान सारथी संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडे के नेतृत्व में कॉलोनी की दर्जनों महिलाएं वहां पहुंची हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान ठेके में तोड़फोड़ करते हुए शराब की पेटियां बाहर फेंक दीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं ठेका बंद कराने की मांग पर अड़ी रहीं। इस पर पुलिस ने शराब की पेटियां गाड़ी में भरवा कर भिजवा दीं और ठेके पर ताला जड़ दिया। महिलाओं ने कहा कि  अगर इस ठेके को खोला गया तो वे एसएसपी और डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगी। मौके पर उर्मिला, विमलेश, रेखा, दयावती, अमिता, सविता, सुरेश, मंजू, सीमा, नीलम, संगीता, अलका, बबली आदि मौजूद रही। उधर, इंस्पेक्टर पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा का कहना है कि विरोध के चलते अभी ठेके पर ताला लगा दिया गया है। मानकों को देखकर ही ठेके को खोला जाएगा।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें