फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ससुरालियों ने धोखे से छीना जिगर का टुकड़ा, महिला ने उठाया यह खौफनाक कदम

Wed, 25 Jul 2018 10:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
छत से कूदकर जान देने का प्रयास करती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक महिला इंसाफ पाने के लिए पिछले दो साल से कोर्ट कचहरी व थाने के चक्कर लगा रही है। लेकिन उसे अभी तक इंसाफ नहीं मिला। जिससे आहत होकर पीड़ित महिला ने मंगलवार को अदालत परिसर की इमारत पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था जिसके चलते ससुरालियों ने उसके जिगर के टुकड़े को छीन लिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला:-

विज्ञापन

घंटों रहा अफरातफरी का आलम

up police
घटना यूपी के मुजफ्फरनगर की है। जहां जिला कलेक्ट्रेट से सटे न्यायिक परिसर में मंगलवार दोपहर खेड़ीकरमू निवासी विवाहिता के हाईप्रोफाइल बखेड़े को देख घंटों अफरातफरी का आलम रहा। विवाहिता हाथ में सुसाइड नोट लेकर जान देने के लिए न्यायिक परिसर की तीन मंजिला इमारत पर चढ़ गई। महिला ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न के साथ ही मंसूरपुर थाना पुलिस पर अपना बेटा छीनकर पति को देने का आरोप लगाते हुए नीचे कूदकर जान देने की धमकी दी।
काफी देर तक चले हंगामे के बाद आखिरकार किसी तरह पुलिस लोगों के सहयोग से महिला को नीचे उतारने में सफल रही, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। महिला से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर उससे पूछताछ की जा रही है।    
   
शामली के खेड़ीकरमू निवासी बिजेंद्र की बेटी साक्षी की शादी वर्ष 2013 में मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बोपाड़ा निवासी सन्नी पुत्र धनवीर के साथ हुई थी। करीब 11 महीने से साक्षी मायके में ही रह रही है, जिसका पति से फैमिली कोर्ट में वाद विचाराधीन है। 
विज्ञापन

युवती को नहीं मिल रहा था इंसाफ

मंगलवार को साक्षी भाई राहुल व मां उषा देवी के साथ कोर्ट में तारीख पर आई थी, जहां उन्हें दो माह बाद की अगली तारीख दे दी गई। इसके कुछ देर बाद ही साक्षी परिजनों से अलग होकर न्यायिक परिसर की तीन मंजिला इमारत की छत पर पहुंच गई, जहां से वह तीसरी मंजिल की खिड़की पर बने छज्जे पर उतर गई और वहां से नीचे कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। महिला को तीन मंजिला बिल्डिंग पर खड़ी महिला की धमकी से वहां अफरातफरी मच गई। नीचे लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

मामले की जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से काफी देर की मशक्कत के बाद आखिरकार साक्षी को नीचे उतारने में सफल रही। इसके बाद साक्षी को थाने ले जाया गया, जहां उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें अपनी मौत के लिए उसने ससुराल पक्ष के उत्पीड़न के साथ ही मंसूरपुर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली को भी जिम्मेदार ठहराया था।
 
इसके बाद पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर शांत करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। देर रात तक मामले में कार्रवाई के लिए आला अफसरों के दिशा-निर्देश के इंतजार किए जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें