फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: औलाद की चाह में देना चाहती थी डेढ़ महीने के मासूम की बलि, मामला दर्ज

Sat, 11 Aug 2018 06:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची दंपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मामला मेरठ के खतौली का है। जहां एक महिला ने अपनी देवरानी पर डेढ माह की बच्ची की बलि चढ़ाने का आरोप लगाया है। वहीं देवरानी का आरोप है कि उसके जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने इस संबंध में दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया।

आगे जानिए क्या था मामला :-

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला

खतौली निवासी एक दंपति अपने बच्चों को साथ लेकर थाने में पंहुचा। महिला ने अपनी देवरानी पर आरोप लगाते हुए कहा कि संतान नहीं होने पर देवरानी ने उसकी डेढ माह की बच्ची की बलि देने का प्रयास किया। महिला ने पुलिस को बताया कि देवरानी को पांच साल से कोई संतान नहीं हुई है और वह औलाद की चाह में उसके डेढ़ माह के बच्चे की बलि देना चाहती है। इसी सिलसिले में उसने शनिवार सुबह बच्ची को पालने से उठा लिया। विरोध करने पर देवरानी ने महिला के साथ मारपीट कर दी। 

देवरानी ने जेठ पर लगाया दुष्कर्म  के प्रयास का आरोप 
इस मामले में पीड़ित दंपित ने पुलिस में तहरीर दे दी। दूसरी ओर देवरानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका जेठ उस पर बदनीयत रखता है। शनिवार सुबह उसके जेठ ने उसके साथ घर में दुष्कर्म करने का प्रयास किया।पुलिस ने इस संबंध में महिला की शिकायत दर्ज करते हुए उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि जेठानी व देवरानी के बीच परिवार में किसी बात को लेकर आपसी पारिवारिक विवाद चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल में दोषी पाए जाने वालों को जेल भेजा जाएगा। पुलिस मामले को आपसी पारिवारिक विवाद मानकर जांच पड़ताल कर रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें