फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में बीच सड़क महिला दरोगा की दबंगई, कार सवार दंपती से अभद्रता का वीडियो वायरल

Mon, 29 Dec 2025 11:43 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut Police News: मेरठ के बांबे बाजार में एक महिला दरोगा द्वारा कार सवार दंपती से अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ है। सीओ कैंट के अनुसार तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
महिला दरोगा की दबंगई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के बांबे बाजार में रविवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला दरोगा ने कार सवार दंपती से बीच सड़क अभद्रता करते हुए हंगामा कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में दिखी दरोगा की दबंगई
वायरल वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि बांबे बाजार में भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम के कारण सड़क पर कई वाहन खड़े हुए थे। इसी दौरान महिला दरोगा अपनी आई-20 कार से वहां पहुंचीं। कार के डैशबोर्ड पर दरोगा की कैप भी रखी हुई थी।

यह भी पढ़ें: UP: देश-विदेश तक सुर्खियों में रहा नीले ड्रम वाला सौरभ हत्याकांड, इन पांच महिलाओं ने प्रेमियों संग की पतियों की हत्याएं

विज्ञापन

कार सवार दंपती से अभद्र व्यवहार
महिला दरोगा कार से उतरकर आगे जाती हैं और कार सवार दंपती को धमकाने लगती हैं। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। कार सवार युवक भी वाहन से उतरकर विरोध जताता है और सवाल करता है कि उससे इस तरह बात क्यों की जा रही है।

भीड़ ने बनाया वीडियो, हुआ वायरल
घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर होगी जांच
सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला दरोगा का नाम रतना राठी है, जो वर्तमान में अलीगढ़ में तैनात हैं। वह सरकारी कार्य से मुजफ्फरनगर गई थीं और लौटते समय मेरठ से गुजर रही थीं। सीओ ने कहा कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें